पाठ-13
ईसा प्यार करना सिखाते हैं।
-
शिष्यों के पैर धोते हुए प्रेम
और सेवा का नमूना ईसा ने दिखाया।
वही प्रभु हमसे कहते हैं:
“जिस प्रकार मैंने तुम लोगों को प्यार किया,
उसी प्रकार तुम भी एक दूसरे को प्यार करो।”
(योह 13:34)
ईसा ने शिष्यों के पैर धोये।
ईसा सबको प्यार करते हैं।
ईसा ने कोढियों को चंगा किया।
ईसा ने भूखों को तृप्त किया।
ईसा हमारे लिए क्रूस पर मर गये।
ईसा ने कहा
इससे बड़ा प्रेम किसी का नहीं कि कोई अपने मित्रों के लिए
अपने प्राण अर्पित कर दे।
(योहन 15:13)
ईसा ने कहा
प्यार के नियम तुम जानो
प्यार ही ईश्वर तुम मानो।
भाई बहनो प्यार करो
सारे दिल से प्यार करो
ईसा की तरह मैं भी सबको प्यार करूंगा।
जिस प्रकार ईसा ने
सबको प्यार किया उसी
प्रकार मैं भी दूसरों को प्यार
करूंगा। यही
ईसा को पसन्द है।
हाथ जोड़े
हे ईसा, सबको प्यार करना मुझे भी सिखाइए।