• ईश्वर पुत्र ईसा की माता है मरियम।

     

    एक दिन स्वर्गदूत गब्रियल को नाजरत नामक नगर

    में कुंवारी मरियम के पास भेजा गया।

     

     

    स्वर्गदूत ने मरियम से कहाः

    प्रणाम, प्रभु की कृपापात्री,

    प्रभु आपके साथ है।

    देखिए, आप गर्भवती होंगी,

    पुत्र प्रसव करेंगी और

    उनका नाम ईसा रखेंगी।

    मरियम ने स्वर्गदूत से कहाः देखिए,

    मैं प्रभु की दासी हूँ।

    आपका कथन मुझमें पूरा हो जाये।

     

    हम प्रार्थना करें

     

    प्रणाम मरिया,

    कृपापूर्ण, प्रभु तेरे साथ है।

    धन्य तू स्त्रियों में, और धन्य

    तेरे गर्भ का फल येसु।

     

    हे संत मरिया, ईश्वर की मां,

    प्रार्थना कर हम पापियों के लिए,

    अब और हमारे मरने के समय, आमेन ।

     

    हम गायें

     

    प्रणाम मरियम, कृपा पूरिता

    प्रभुवर तेरे साथ सर्वदा

    नारियों में अनुगृहीता

    तेरा सुत भी अनुगृहीत।

     

    पाप विरहित तू है मरियम

    परमोन्नत की तू ही माता

    विनती कर दे पापियों हित

    अब और मृत्यु समय, माता।

     

    ईसा की माँ, हमारी भी माँ है।

    इसलिए ईसा की माँ मरियम को

    हम भी अपनी माँ पुकारते हैं।

     

    रंग भरें

    माता मरियम के आदर में हम इन

    फूलों को रंगीन बनायें।

     

    मेरी माँ मुझे प्रिय है।

    वह मेरी आवश्यकताओं को पूरा करती है।

     

    माता मरियम मेरी स्वर्गीय माता है।

    मरियम जिस प्रकार ईसा को प्यार करती है,

    उसी प्रकार मुझे भी प्यार करती है

    और हर जरूरत में मेरी सहायता करती है।

    जैसे मैं अपनी माँ को प्यार से याद करता हूँ

    वैसे ही माता मरियम को भी याद करूँगा।

     

    हाथ जोड़ें

     

    हे पवित्र माँ, मेरी जरूरतों में,

    मेरी सहायता कीजिये।

     

    पसंदीदा रंग भरकर इस

    रोजरीमाला को सुन्दर बनायें

    प्रत्येक दाने को रंग देते समय

    “मेरी माता, मेरी सहायता कर

    यह प्रार्थना दोहरायें।


    याद करें

    “देखिए, मैं प्रभु की दासी हूँ।

    आपका कथन मुझमें पूरा हो जाये ।”

    (लूकस 1:38)