•  

    ईश्वर ने, जो हमसे प्यार करते हैं, चाहा कि वे हमारे साथ रहें ।

    उन्होंने अपने इकलौते पुत्र को हमारे लिए भेजा।

     

    ठंडी रात! आकाश में तारागण। चारों ओर सन्नाटा!

    बेथलेहेम की गोशाला में जन्मे ईसा,

    उनके बारे में चरवाहों ने एक मधुर गीत सुना।

    स्वर्गदूत ने उन्हें एक खुशखबरी सुनायी

     

    “देखो, आज दाऊद के नगर में आपके मुक्तिदाता

    प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ है।

    (लूकस 2:11)

     

    ईसा ने मनुष्य का रूप धारण किया, वे ईश्वर के पुत्र हैं।

    इस प्रकार ईश्वर हमारे साथ हैं।

     

    हम गायें 

     

    बालक ईसा जन्मे हैं

    बेथलहेम में जन्मे हैं

    मंगलगान को हम गायें

    प्रभु चरणों में हम आयें।

    परमपिता की महिमा अपार

    मानव कुल का तारणहार

    निर्मल मन से जय जयकार

    गायें प्रभु को बारम्बार

     

    रंग डालें  

     

    ईसा मानवरूप में जन्मे ईस्वर - पुत्र है |

     

    बेथलहेम की गोशाला में ईसा का जन्म हुआ।

    खीस्त जयन्ती (क्रिसमस) प्रभु ईसा का जन्मदिन है।

    मरियम ईसा की माँ है।

    यूसुफ ईसा का पिता है।

     

    हाथ जोड़े

     

    हे ईसा, आप मनुष्य के रूप में जन्मे,

    स्वर्गदूतों के साथ हम भी आपकी स्तुति करते हैं।

     

    क्रिसमस ट्री को रंग भरकर सुन्दर बनायें।

     

     

    याद करें

     

    “शब्द ने शरीर धारण कर हमारे बीच निवास किया।” ।

    (योहन 1:14)